देश

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने की यह भविष्यवाणी

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, "जनता बीजेपी के सांसदों से खासी नाराज है. जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश हैं."

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने की यह भविष्यवाणी
अरविंद केजरीवाल (Photo Credit-Facebook)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी से नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है. आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के कामकाज में रोड़े अटकाने के लिए लोग भाजपा से नाराज हैं.

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, "जनता बीजेपी के सांसदों से खासी नाराज है. जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश हैं. वहीं, जनता बीजेपी से इस बात पर भी बहुत नाराज है कि बीजेपी ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए. 2019 लोकसभा चुनावों में बीजेपी को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है."

बता दें कि अगले साल देश में आम चुनाव होने वाले हैं और इसीके लिए सभी ने कमर कस ली है. ऐसी भी ख़बरें आ रही थी कि दिल्ली में आप, कांग्रेस के साथ गतःबंधन कर सकती है मगर दोनों पार्टियों ने इस बात का खंडन किया है.

With Agency Input

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2018 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).