Bulandshahr Shocker: इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग में एक ग्रामीण घायल; उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज (Watch Video)
बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के नंगला मेवाती गांव में पुलिस टीम पर हमला हुआ है. जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम प्रयागराज से वांछित 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने गई थी.
Bulandshahr Shocker: बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के नंगला मेवाती गांव में पुलिस टीम पर हमला हुआ है. जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम प्रयागराज से वांछित 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने गई थी. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर जा रही थी, तभी गांव के लोगों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों ने फायरिंग करते हुए अभियुक्त को छुड़ाने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई, जिसमें गोली लगने से एक ग्रामीण घायल हो गया. घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इनामी बदमाश को काबू में कर लिया और अब हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है.
इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
बुलंदशहर - बुलंदशहर के सलेमपुर में पुलिस टीम पर हुआ हमला
➡इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
➡पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग
➡गोली लगने से ग्रामीण घायल, इनामी बदमाश अरेस्ट
➡घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
➡पुलिस हमलावर उपद्रवियों के खिलाफ करेगी FIR… pic.twitter.com/rui8fn5ThH
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 24, 2024
फायरिंग में एक ग्रामीण घायल
बुलंदशहर।
थाना सलेमपुर पुलिस टीम, प्रयागराज से 20 हजार रुपये के पुस्कार घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी थी पुलिस की गई मारपीट। जब पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर जाने लगी तो गावं के लोगो द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए अभियुक्त को छुडाने का प्रयास किया। pic.twitter.com/uJfjb3FRRl
— Ajay Kumar Dwivedi (Journalist) (@AjayDwi65357304) November 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

