पीएम नरेंद्र मोदी और शी चिनफिंग डेढ़ महीने में दूसरी बार करेंगे मुलाकात, ये होगा अहम एजेंडा
अधिकारियों ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि मोदी एवं शी उन निर्णयों को लागू किए जाने पर बातचीत करेंगे जो वुहान में उनके बीच अनौपचारिक वार्ता के दौरान किए गए थे.
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी चीन के क्विंगदाओ शहर में होने जा रहे शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट से इतर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करनेवाले है. इस मुलाकात की खास बात यह है कि दोनों देशों के नेताओं ने डेढ़ महीने पहले ही एक अनौपचारिक मुलाकात की थी, जो कि डोकलाम विवाद के बाद पहली ऐसी वार्ता थी. PM मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग शनिवार 9 जून को मिलेंगे. इस मुलाकात पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि मोदी और शी के बीच 9 जून को बैठक होगी।
अधिकारियों ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि मोदी एवं शी उन निर्णयों को लागू किए जाने पर बातचीत करेंगे जो वुहान में उनके बीच अनौपचारिक वार्ता के दौरान किए गए थे. शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भी भाग लेने की संभावना है. PM मोदी की पुतिन के साथ पिछले महीने सोची में अनौपचारिक शिखर बैठक हुई थी.
गौरतलब है कि एससीओ की स्थापना 2001 में रूस, चीन, किर्गीज गणतंत्र, कजाकस्तान, तजाकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने की थी. साथ ही भारत और पाकिस्तान पिछले साल ही इसके सदस्य बने हैं और पहली बार इसके पूर्ण सदस्य के रूप में भाग ले रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2018 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

