पुलवामा बदले से खुश होकर व्यापारी ने बनाई सर्जिकल स्ट्राइक साड़ी, देखें वीडियो

जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद पूरे देश में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था. लोग आतंकियों से भारतीय जवानों की मौत का बदला चाहते थे...

सर्जिकल स्ट्राइक साड़ी, (Photo Credit: Twitter)

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Attack) में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद पूरे देश में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था. लोग आतंकियों से भारतीय जवानों की मौत का बदला चाहते थे. फाइनली भारतीय एयर फोर्स ने बालाकोट में अटैक कर पुलवामा आतंकी हमले का बदला ले लिया. इस एयर सर्जिकल स्ट्राइक (Air Surgical Strike) से लोग बहुत खुश हैं. लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बधाई दे रहे हैं. भारतीय कलाकार और क्रिकेटर्स ट्वीट के जरिए पीएम मोदी (PM MODI) और भारतीय सेना को बधाई दे रहे हैं.

पुलवामा बदले से खुश होकर गुजरात के एक व्यापारी ने सर्जिकल स्ट्राइक की साड़ी बनाई है. साड़ी पर पूरे एयर सर्जिकल स्ट्राइक को प्रिंट किया गया है. इस पर पीएम मोदी की तस्वीर भी प्रिंट की गई है. गुजरात के इस व्यापारी ने सर्जिकल स्ट्राइक साड़ी बनाकर इंडियन आर्मी को ट्रिब्यूट दिया है. ये साड़ी महज 4 घंटे में बनाई गई है. आपको बता दें इस साड़ी पर सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी को बयां किया है. इस पर भारतीय जवान और मिराज फाइटर प्लेन भी छपे हुए दिखाई दे रहे हैं. सर्जिकल साड़ी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ें: शहीद जवान की अंतिम विदाई देखकर दूल्हे ने रोक दी बारात, किया कुछ ऐसा सब हो गए हैरान

आपको बता दें सोमवार को देर रात करीब साढ़े तीन बजे भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट (Balakot) में घुसकर आतंकी अड्डों के साथ 300 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया. इस एयर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद लोग काफी खुश हैं और अपनी खुशी को अलग- अलग तरीके से  व्यक्त कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें