पीएम मोदी का केरल दौरा: 3 नई 'अमृत भारत' ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए 'पीएम स्वनिधि क्रेडिट योजना' लॉन्च (Watch Video)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में बुनियादी ढांचे, परिवहन और सामाजिक कल्याण से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वित्तीय समावेशन की नई पहल शुरू की.
- Read in
- English
तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को केरल (Kerala) की राजधानी तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में विकास परियोजनाओं की झड़ी लगा दी. पुथिरिकंडम मैदान (Puthirikandom Maidan) में आयोजित एक भव्य समारोह में पीएम मोदी (PM Modi) ने परिवहन, विज्ञान और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया. इस अवसर पर इस मौके पर केरल के गवर्नर राजेंद्र वी. अर्लेकर (Rajendra V. Arlekar), मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan), केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन (George Kurian), तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) और अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें: Parakram Diwas 2026: ‘पराक्रम दिवस’ पर पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि; हरिपुरा के ऐतिहासिक जुड़ाव को किया याद
रेलवे को मिली नई रफ्तार: 4 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
दक्षिण भारत में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ने चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई. इनमें तीन आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस और एक पैंसेजर ट्रेन शामिल हैं:
- नागरकोइल-मंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस
- तिरुवनंतपुरम-तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस
- तिरुवनंतपुरम-चार्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
- त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच नई पैसेंजर ट्रेन
ये ट्रेनें केरल को तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से जोड़ेंगी, जिससे न केवल यात्रा सुगम होगी बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा/
रेहड़ी-पटरी वालों के लिए 'पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड'
शहरी आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में पीएम मोदी ने 'पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड' लॉन्च किया. यह एक यूपीआई-लिंक्ड (UPI-linked), ब्याज मुक्त रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा है, जो रेहड़ी-पटरी वालों को तत्काल नकदी उपलब्ध कराएगी.
- प्रधानमंत्री ने केरल के एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि ऋण वितरित किए.
- उन्होंने खुद एक महिला फल विक्रेता और एक दर्जी को क्रेडिट कार्ड सौंपे, जो डिजिटल इंडिया और वित्तीय समावेशन की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह भी पढ़ें: Vande Bharat Sleeper Launched: पीएम मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि से जोड़ रही यह ट्रेन’
पीएम मोदी ने केरल में नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala | PM Modi flags off three new Amrit Bharat trains, Nagercoil-Mangaluru, Thiruvananthapuram-Tambaram, Thiruvananthapuram-Charlapalli, and a new passenger train between Thrissur and Guruvayur.
(Video source: DD) pic.twitter.com/cUnLUnArVr
— ANI (@ANI) January 23, 2026
विज्ञान और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े कदम
प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम में CSIR-NIIST इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप हब का शिलान्यास किया। यह हब मुख्य रूप से लाइफ साइंसेज और बायो-इकोनॉमी पर केंद्रित होगा, जहाँ आयुर्वेद जैसी पारंपरिक प्रणालियों को आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ा जाएगा.
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए:
- रेडियोसर्जरी सेंटर: 'श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी' में एक अत्याधुनिक रेडियोसर्जरी सेंटर की आधारशिला रखी गई.
- पूजापुरा प्रधान डाकघर: प्रधानमंत्री ने आधुनिक सुविधाओं से लैस पूजापुरा प्रधान डाकघर का भी उद्घाटन किया, जो बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं का केंद्र बनेगा.
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार केरल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ये परियोजनाएं 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने में सहायक होंगी. तिरुवनंतपुरम को एक बड़ा स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में भी सरकार तेजी से काम कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2026 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

