देश

सामाज कल्याण में IT क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने हेतु पीएम मोदी करेंगे ‘मैं नहीं हम’ पोर्टल का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को ‘मैं नहीं हम’ पोर्टल लांच करेंगे. इस मौके पर पीएम मोदी आईटी और इलेक्‍ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत भी करेंगे. इस पोर्टल के जरिए प्रौद्योगिकी का लाभ समाज के कमजोर तबके तक पहुंचाया जाएगा.

सामाज कल्याण में IT क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने हेतु पीएम मोदी करेंगे ‘मैं नहीं हम’ पोर्टल का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को ‘मैं नहीं हम’ पोर्टल लांच करेंगे. इस मौके पर पीएम मोदी आईटी और इलेक्‍ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत भी करेंगे. इस पोर्टल के जरिए प्रौद्योगिकी का लाभ समाज के कमजोर तबके तक पहुंचाया जाएगा.  में मिलेगी मदद, वीडियों कांफ्रेंसिंग के ज़रिए करीब 100 स्थानों पेशेवरों के जुड़ने की संभावना।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘सेल्‍फ फॉर सोसायटी’ की थीम पर काम करने वाला यह पोर्टल आईटी क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों और संगठनों को सामाजिक सरोकारों और समाज सेवा से जुड़े उनके प्रयासों को एक साथ लाने का मंच प्रदान करेगा. इसके माध्‍यम से प्रौद्योगिकी का लाभ समाज के कमजोर तबके तक पहुंचाने के लिए परस्‍पर सहयोग के प्रयासों में तेजी लाई जा सकेगी. पोर्टल के जरिए समाज की बेहतरी के लिए काम करने के इच्‍छुक लोगों की व्‍यापक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा.

पीएम मोदी इस अवसर पर कई उद्योगपतियों से मिलेंगे और आईटी पेशेवरों तथा आईटी और इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों के कर्मचारियों को संबोधित करेंगे. इस अवसर पर देश भर के 100 से ज्‍यादा स्‍थानों से आईटी और इलेक्‍ट्रॉनिक विनिर्माता वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजन से जुड़ेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).