भारत 2030 तक अपनी 2.6 करोड़ हेक्टेयर बंजर जमीन को बनाएगा उपजाऊ: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत 2030 तक 2.1 करोड़ हेक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने के अपने लक्ष्य को बढ़ाकर 2.6 करोड़ हेक्टेयर करेगा.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को कहा कि भारत 2030 तक 2.1 करोड़ हेक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने के अपने लक्ष्य को बढ़ाकर 2.6 करोड़ हेक्टेयर करेगा. मोदी ने मरूस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन (यूएनसीसीडी) के पक्षों की सभा के 14वें सत्र (कॉप 14) को संबोधित करते हुए कहा कि 2015 और 2017 के बीच भारत में पेड़ और जंगल के दायरे में आठ लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है.
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं यह घोषणा करता चाहता हूं कि भारत अब से लेकर 2030 तक अपनी बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने की महत्वाकांक्षा के तहत कुल रकबे को 2.1 करोड़ हेक्टेयर से बढ़ाकर 2.6 करोड़ हेक्टेयर करेगा.’’
संबंधित खबरें
Keshav Prasad Maurya: यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; बाल-बाल बचे
UPSC Civil Services Exam Result 2025: यूपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पीएम मोदी ने दी बधाई, असफल उम्मीदवारों को दिया हौसला
Happy Holi 2026: रंगों में रंगा देश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई
YouTube पर PM मोदी का जलवा, 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो, ट्रंप, जॉर्जिया मेलोनी सहित अन्य को पछाड़ा
\