PM Modi in Ahmedabad: पीएम मोदी ने गुजरात मिल्क फेडरेशन के गोल्डन जुबली समारोह में लिया हिस्सा, कहा- 50 साल पहले लगाया पौधा अब वटवृक्ष बन गया- VIDEO

Credit- IANS

PM Modi in Ahmedabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया. उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के गांवों ने मिलकर 50 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था, वह आज विशाल वटवृक्ष बन गया है. इस विशाल वटवृक्ष की शाखाएं आज देश विदेश तक फैल चुकी हैं.

भारत की आजादी के बाद देश में कई ब्रांड आए, लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं. अमूल पशुपालकों की पहचान बन गया है. दूरदर्शिता से लिए गए फैसलों से आने वाली पीढ़ियों का भाग्य कैसे बदला जाता है, इसका भी उदाहरण अमूल है.

यह भी पढ़ें: PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी को NIFT और मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे पीएम मोदी, 23 फरवरी को प्रधानमंत्री का काशी दौरा

वीडियो देखें: 

गुजरात डबल इंजन सरकार का पूरा लाभ उठाते हुए दूध के सहकारी उत्पादन में अग्रणी है. पिछले 2 दशकों में राज्य में दुग्ध निगमों की संख्या दोगुनी होकर 12 से 23 हो गई है. डेयरी उद्योग से 36 लाख से अधिक लोग जुड़े हैं, जिनमें 11 लाख महिलाएं हैं. 16,384 दुग्ध गृहों में से 3300 पूर्णतया महिलाओं द्वारा संचालित हैं.

वीडियो देखें: 

डेयरी उद्योग ने देश को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है. दूध उत्पादकों को डीबीटी के माध्यम से 150 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जाता है. अमृत काल में भारत जल्द ही विश्व की डेयरी के रूप में अपनी पहचान बनाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट