Video: शराब की दूकान के बाहर तान दी पिस्तौल, शहर में गुंडों का खौफ, राजस्थान के जोधपुर का वीडियो वायरल
राजस्थान का जोधपुर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. लेकिन अब ये शहर गुंडागर्दी के लिए भी जाना जाने लगा है. ऐसी ही एक घटना में हाथों में एक युवक पिस्तौल लेकर शराब की दूकान एक बाहर खड़ा है और दुकानदार को डरा रहा है.
Video : राजस्थान का जोधपुर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. लेकिन अब ये शहर गुंडागर्दी के लिए भी जाना जाने लगा है. ऐसी ही एक घटना में हाथों में एक युवक पिस्तौल लेकर शराब की दूकान के बाहर खड़ा है और दुकानदार को डरा रहा है. इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. इस घटना के बाद परिसर में खलबली मच गई है. घटना जोधपुर के प्रताप नगर पुलिस स्टेशन के हद की है.
जानकारी के मुताबिक़ शराब की दूकान से इस युवक ने शराब लेने के बाद पैसे को लेकर दुकानदार से बहस की. इसके बाद वो दूकान के बाहर आया और उसने अवैध पिस्तौल निकाली और उसे लोड करके दुकानदार को धमकाने लगा. ये भी पढ़े :Rajasthan: बंदूक लेकर इंस्टाग्राम रील बना रहा था युवक, तभी चल गई गोली; हुई मौत
देखें वीडियो :
जोधपुर pic.twitter.com/jgoo6UjuM9
— Ashok Shera (@ashokshera94) August 18, 2024
इसके बाद आरोपी युवक दुकान में गया और उसके साथियो के साथ बिना पैसे दिए निकल गया. इस घटना के बाद दुकानदार इतनी दहशत में आया की उसने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करवाई. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक़ आरोपी युवक का नाम मोहम्मद आकिब है और वह जाकिर हुसैन कॉलोनी का रहनेवाला है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @ashokshera94 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
,
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

