एक दिन की राहत के बाद आज फिर बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये, मुंबई में डीजल 80 के पार
पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है. कच्चे तेल का दाम 83 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था
नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. गुरुवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रतिलीटर महंगा हुआ है. अब राजधानी में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 84 रुपये और 75.45 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रही है. वैसे तो बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम कोई इजाफा नहीं हुआ था लेकिन दूसरे दिन फिर से लोगों की परेशानी बढ़ गई है.
तेल के दाम में हुए इजाफे पर नजर डालें तो आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 14 और डीजल 21 पैसे प्रतिलीटर महंगा हुआ है. अगर आप पेट्रोल खरीदने जा रहे हैं तो आज आपको 91.34 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से पैसे देने होंगे, वहीं डीजल की बात करें तो 80.10 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया.
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने नहीं छोड़ी मायावती से गठबंधन की आस, कहा- ‘कपड़े में सिलवटें हैं तो बैठकर दूर कर लेंगे’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2018 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

