क्राइम

Chandrapur: दूकान में फेंका पेट्रोल बम और की फायरिंग, नौकर के पैर में लगी गोली, चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर की घटना

चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में कपड़े की दूकान में आरोपियों ने पेट्रोल बम फेंका और फायरिंग की. जिसके कारण एक नौकर के पैर में गोली लगी.

Chandrapur: दूकान में फेंका पेट्रोल बम और की फायरिंग, नौकर के पैर में लगी गोली, चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर की घटना
Credit -Pixabay

 Chandrapur: चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में कपड़े की दूकान में आरोपियों ने पेट्रोल बम फेंका और फायरिंग की. जिसके कारण एक नौकर के पैर में गोली लगी. मनसे के नेता अमन अंधेवार पर गोलीबार की घटना के बाद शहर के कपड़ा व्यवसायी यश और अभिषेक मालू के दूकान में पेट्रोल बम फेंककर विस्फोट किया गया और इसके बाद गोलीबारी भी की गई.

इस दौरान दूकान में काम करनेवाले कर्मचारी के पैर में गोली लग गई, जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया है. ये भी पढ़े :Blast Inside Amravati Central Jail: महाराष्ट्र के अमरावती सेंट्रल जेल में विस्फोट, बम फेंकने का दावा, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक़ बल्लारपुर के बस्ती वार्ड में यश और अभिषेक मालू का शॉपिंग मॉल है. रविवार सुबह दूकान खोलने के लिए मालू के कर्मचारी कार्तिक और महेंद्र को उन्होंने चाबी दी. दोनों कर्मचारियों ने दूकान खोला. इस दौरान हमलावर दूकान के पास बैठकर इन दो कर्मचारियों की राह देख रहे थे.

जैसे ही इन दो कर्मियों ने दूकान खोली , हमलावरों को लगा की ये दोनों यश और अभिषेक मालू है और उन्होंने दूकान पर पेट्रोल बम फेंका और गोलीबारी की. इस दौरान कर्मचारी कार्तिक के पैर में गोली लग गई. इस घटना के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनते ही परिसर में खलबली मच गई. कर्मचारी को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक़ मालू के पड़ोस में तंबाकू और क्रिकेट ऑनलाइन सट्टे का काम करनेवाले संजय गुप्ता का घर है. मालू और गुप्ता में विवाद है. इसी विवाद को लेकर गुप्ता ने एक साल पहले मालू का दूकान जलाया था. तभी से गुप्ता फरार है. उसको कोर्ट से गिरफ्तारी से पहले जमानत भी नहीं मिली है.

पिछले कुछ दिनों से मालू को जान से मारने की धमकी मिल रही थी. मालू के घर में शादी है और ऐसे में कार्यक्रम चल रहे है. ऐसे में धमकियां भी बढ़ गई थी. इसको लेकर मालू ने कुछ दिन पहले ही एसपी से मिलकर इस बारें में उन्हें भी जानकारी दी थी. लेकिन अब गोलीबारी होने से मालू परिवार दहशत में है. पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).