देश

अलवर मॉब लिंचिंग: पहलू खान की हत्या मामले में सभी 6 आरोपी कोर्ट से बरी

राजस्थान के अलवर में मॉब लिंचिंग के तहत एक भीड़ का हिस्सा ने पहलू खान (Pehlu Khan) नाम के शख्स को पीट- पीटकर मार डाला था. जिस मामले की सुनवाई राजस्थान की कोर्ट सुनवाई चल रही थी. कोर्ट इस मामले में आज फैसल सुनाते हुए सभी 6 आरोपियों के बरी कर दिया है

अलवर मॉब लिंचिंग: पहलू खान की हत्या मामले में सभी 6 आरोपी कोर्ट से बरी
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो

जयपुर: राजस्थान के अलवर में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) के तहत एक भीड़ का हिस्सा ने पहलू खान (Pehlu Khan) नाम के शख्स को पीट- पीटकर मार डाला था. जिस मामले की सुनवाई राजस्थान की कोर्ट चल रही थी. कोर्ट इस मामले में आज फैसल सुनाते हुए सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया है. बता दें कि 2017 में पहलू खान नाम के शख्स को कथित गोरक्षकों ने गोतस्कर समझकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. पहलू खान की इस घटना के दो दिनों बाद मौत हो गई थी.

पहलू खान के हत्या के बाद सबूत के तौर पर कई लोगों का कोर्ट में गवाही भी दी दर्ज करवाई गई. लेकिन कोर्ट इस केस में सबूतों के अभाव के चलते सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया है.

राजस्थान जिला कोर्ट से 6 आरोपियों को किया गया बरी

कोर्ट से आरोपियों को बरी किये जाने पर पहलू खान के परिवार वालों ने कोर्ट के फैसले के प्रति एतराज जताया है. खबरों के माने तो परिवार वाले न्याय के लिए इस फैसले को वे ऊपर अदालत में चुनौती देंगे. बता दें कि जिस वक्त पहलू खान पर हमला हुआ था, उस वक्त वह राजस्थान में गाय खरीदने के बाद हरियाणा जा रहे थे. पहलू खान की हमले के 2 दिनों बाद मौत हो गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2019 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).