Palghar Lynching Case:  मुंबई से सटे पालघर में 2 साधुओं की हत्या का मामला, महाराष्ट्र सरकार केस की जांच CBI को सौपेंगी, SC को सूचित किया
(Photo Credit : Twitter)

Palghar Lynching Case: महाराष्ट्र में साल 2020 में उद्धव सरकार के कार्यकाल में मुंबई से सटे पालघर में 2 साधुओं और उनकी ड्राइवर की लिंचिंग के दौरान उनकी हत्या कर दी गई है. दोनों साधुओं और उनके ड्राइवर की हत्या को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि अब इस मामले की जांच देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई करेगी. शिंदे सरकार की तरह से इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी है. क्योंकि इससे पहले उद्धव सरकार ने सीबीआई जांच का विरोध किया था. लेकिन शिंदे सरकार की तरह से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के फैसले पर कोर्ट ने उन दो याचिकाओं का निस्तारण कर दिया जो सीबीआई जांच की मांग के लिए दायर की गई थीं.

बता दें कि मुंबई से सटे पालघर जिले में 16 अप्रैल 2020 को ये घटना हुई थी. यहां बच्चा चोरी के शक में दो साधु समेत 3 लोगों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.  जिसमें 70 साल के साधु कल्पवृक्ष गिरी और 35 साल के साधु सुशील गिरी के साथ उनके ड्राइवर नीलेश तेलगाडे की जान गई थी. उनकी हत्या तब हुई जब दोनों साधु अपनी गाड़ी से मुंबई से सूरत जा रहे थे तभी पालघर के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने उन्हें बच्चा चोर समझकर घर लिया और तीनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

Tweet: