पाकिस्तान ने बारामूला जिले में किया सीजफायर का उल्लंघन, 4 नागिरक घायल, सेना का मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन के दौरान चार 4 सिविलियन घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उनका इलाज चल है. हालांकि आगे कि जानकारी नही मिल सकी है. उनकी तबियत कैसी है.

भारतीय सेना के जवान (Photo Credit- IANS )

श्रीनगर: पाकिस्तान (Pakistan) को भारत पड़ोसी मुल्क कहकर हमेशा माफ़ करता आया है. लेकिन वह अपनी नापाक हरकतों से हमेशा बाज नहीं आ रहा है. हालांकि भारतीय सेना हमेशा उसके नापाक हरकतों को लेकर मुंहतोड़ जवाब देती है. पाकिस्तान की नापाक हरकत को लेकर ही जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) बारामुला जिले से खबर है कि बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर (Rampur Sector) में आज सुबह पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया. जिसका भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

वहीं खबर है कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन के दौरान चार 4 नागरिक घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उनका इलाज चल है. कहा जा रहा है कि सीजफायर  उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान द्वारा फायरिंग करने के बाद नागरिकों को गोलों लगी है. हालांकि आगे कि जानकारी नही मिल सकी है. उनकी तबियत कैसी है. यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले के किरनी और शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान के किया सीजफायर का उल्लंघन, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई के दौरान अवंतीपुरा में एक आतंकी ठिकाने को किया नष्ट

बता दें कि पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करना उसके द्वारा पहली बार नहीं है. बल्कि लगातार इस तरह की हरकत करता आया है. पिछले हफ्ते 12 जून की बात है बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट पाकिस्तानी सैनिकों ने को संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की थी. जिसमें 48 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी. वहीं एक युवती घायल हुई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\