KYC Fraud: विनोद कांबली को साइबर ठगों ने लगाई 1.13 लाख रुपये की चपत, पूर्व बल्लेबाज ऐसे हुए धोखाधड़ी के शिकार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) साइबर ठगी के शिकार हुए है. ठगों ने केवाईसी अपडेट (KYC Update) के बहाने उनके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए है. विनोद कांबली ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है.

विनोद कांबली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) साइबर ठगी के शिकार हुए है. ठगों ने केवाईसी अपडेट (KYC Update) के बहाने उनके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए है. विनोद कांबली ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है. विनोद कांबली ने मुम्बई की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए

एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पूर्व टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली को साइबर ठगों ने 1 लाख 13 हजार 998 रुपये की चपत लगा दी है जिसके बाद इस संबंध में बांद्रा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कांबली को फोन किया और उन्हें एक ‘लिंक’ भेजा. कांबली द्वारा उस लिंक को खोलते ही कुछ देर बाद उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए.

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश जारी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक निजी बैंक का कार्यकारी बन जालसाज ने कांबली से केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर उनका कार्ड खाता निष्क्रिय हो जाएगा.

हालांकि तेजी से कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने साइबर पुलिस और उस निजी बैंक की मदद से कांबली के पैसे वापस दिलाने में कामयाबी हासिल की. कांबली ने बताया कि तीन दिसंबर को ठग ने उन्हें KYC अपडेट करने के लिए Any Desk ऐप डाउनलोड करने के लिए एक लिंक भेजा और जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो खाते से पैसे डेबिट हो गये.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

\