बंगलूरू: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस कॉलेज में बड़ा धमाका, हाइड्रोजन सिलेंडर फटने से 1 वैज्ञानिक की मौत, 3 घायल
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस में एक जोरदार धामाका हुआ है. यह धमाका इतना जोरदार था कि इसमें एक वैज्ञानिक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए. धमाके की वजह हाइड्रोजन सिलेंडर में ब्लास्ट बताया जा रहा है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस में एक जोरदार धामाका हुआ है. यह धमाका इतना जोरदार था कि इसमें एक वैज्ञानिक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए. धमाके की वजह हाइड्रोजन सिलेंडर में ब्लास्ट बताया जा रहा है. यह धमका आईआईएस बेंगलुरु के एयरोस्पेस लैब में हुआ. मिली जानकारी के अनुसार वैज्ञानिक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है.
सदाशिवनगर पुलिस के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बताया ऐरोस्पेस लैबोरेट्री में बुधवार को कथित तौर पर हाईड्रोजन सिलेंडर फट गया. इस दुर्घटना में वैज्ञानिक मनोज कुमार (32) की मृत्यु हो गई. मनोज हैदराबाद के रहने वाले थे.
पुलिस घटना स्थल की जांच कर अधिक जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही है.
Tags
संबंधित खबरें
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज
बाजार में भारी गिरावट: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सेंसेक्स 1,122 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 1.55% टूटा
Madhya Pradesh: इंदौर में रंग डालने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
\