Odisha Train Accident: सरकार के लिए चुनौती, ओडिशा ट्रेन हादसे में मारे गए 101 डेड बॉडीज की अब तक नहीं हो सकी पहचान
Odisha Train Accident | Photo: ANI

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर ट्रिपल ट्रेन हादसे में करीब 275 लोगों की मौत हुई और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए. हादसे के बाद डेड बॉडीज की पहचान करने के बाद परिजनों को शव सौंपे जा रहे हैं. ताकि डेड बॉडीज की अंतिम संस्कार कर सके. लेकिन बालेश्वर रेल हादसे के चार दिन बाद भी 101 शव ऐसे हैं जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है. जो सरकार के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर रहे है. क्योंकि कुछ शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के चलते उनकी पहचान नहीं हो पा रही है. कुछ शव के दो अलग-अलग परिवार के लोग दावा कर रहे है. हालांकि 55 डेड बॉडीज की पहचान करने के बाद परिजनों को शव सौप दिए गए हैं. बता दें कि एम्स भुवनेश्वर, सम अस्पताल, अमरी अस्पताल, केआईएमएस अस्पताल और भुवनेश्वर के हाई-टेक अस्पताल के मुर्दाघरों में इन शवों को रखा गया है.

Tweet: