Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में 3 ट्रेनों की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 के पार पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (See Pics and Video)

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से जुड़े रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 के पार पहुंच गई है. जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Odisha Train Accident | Photo: ANI

Odisha Train Accident:  ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से जुड़े रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 के पार पहुंच गई है. जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. क्योंकि ट्रेन की बोगियों के अंदर से भी आवाज आ रही है.

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे. उन्होंने कहा, ‘‘पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए.’’ यह भी पढ़े: Coromandel Express Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 10 लाख के मुआवजा का ऐलान

Video:

Tweet:

Tweet:

अधिकारी ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि हादसा शाम को करीब सात बजे हुआ. वहीं इस हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के नेताओं ने दुख जताया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट