Odisha Train Accident: सिग्नल JE के फरार होने की खबरों को रेलवे ने किया खारिज, कहा- कोई भी लापता नहीं

ओडिशा रेल हादसे की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई कर रही है. इस बीच रेलवे ने सिग्नल जूनियर इंजीनयर की लापता होने की खबरों का खंडन किया है. बता दें कि CBI ने दावा किया था कि सिग्नल जूनियर इंजीनयर लापता है. अब रेलवे ने सीबीआई के इस दावे को खारिज कर दिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने जांच एजेंसी के हवाले से चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा कि रेलवे का कोई भी स्टाफ फरार नहीं है, और वे जांच में सहयोग कर रहे हैं.

CBI ने दावा किया था कि बहानागा रेलवे स्टेशन (बालासोर) में हुई दुर्घटना के बाद से सिग्नल जेई और उनका परिवार घर में मौजूद नहीं था. एजेंसी ने पहले उससे पूछताछ की थी, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अब वह अपने परिवार के साथ लापता है. हालांकि रेलवे ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है.