Odisha: ओडिशा में बड़ा हादसा, मकर संक्रांति मेले में Badamba-Gopinathpur टी-ब्रिज पर मची भगदड़, 2 की मौत, कई घायल (See Pic and Video)

Stampede In Odisha: ओडिशा के कटक में बड़ा हादसा हुआ है. शनिवार को मकर संक्रांति के मेले के दौरान बदांबा-गोपीनाथपुर टी-ब्रिज पर भारी भीड़ मचने की वजह से भगदड़ मच गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर लोगों का इलाज शुरू है.

घटना के बाद कटक में अथागढ़ उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार का बयान आया है. उपजिलाधिकारी ने कहा, "मकर मेले में करीब 2 लाख लोग आए, जिसके चलते भारी भीड़ एकत्रित हो गई. इसी बीच भगदड़ मचने से यह हादसा हो गया. जिसमें कुछ लोगों को चोटें आई हैं. फिलहाल हालत कंट्रोल में हैं.

Video:

Tweet: