ओडिशा के संबलपुर में उपयोग में नहीं लिए जा रहे एक बोरवेल में फंस गये एक नवजात शिशु को पांच घंटे के बचाव अभियान के बाद मंगलवार रात को बाहर निकाल लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस बच्चे को एंबुलेंस से संबलपुर के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा है. रंगाली के लारीपाली गांव में इस एंबुलेंस को घटनास्थल पर तैयार रखा गया था. पुलिस के अनुसार बोरवेल में फंसे नवजात बच्चे को लेकर किसी ने दावा नहीं किया है. पुलिस ने बताया कि रंगाली क्षेत्र के लारीपाली गांव में यह बोरवेल करीब 15-20 फुट गहरा है. पुलिस ने कहा कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को उसके अंदर फंसे होने का पता चला. पुलिस ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया कि नवजात इस बोरवेल के अंदर कैसे फंस गया. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि किसी ने उसे इसमें फेंका होगा.
देखें वीडियो-
#WATCH | An Infant who got stuck in an abandoned borewell in Odisha's Sambalpur has been rescued. pic.twitter.com/FoxTuJId1o
— ANI (@ANI) December 12, 2023












QuickLY