देश

ओडिशा के बालासोर जिले में नाबालिक लड़की से गैंगरेप, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

ओडिशा के बालासोर जिले में पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से नशीला पदार्थ देकर पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी

ओडिशा के बालासोर जिले में नाबालिक लड़की से गैंगरेप, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (photo credit- File Photo)

भुवनेश्वर: ओडिशा के बालासोर जिले में पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से नशीला पदार्थ देकर पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि युवक शुक्रवार रात कथित रूप से उसे लालच देकर अपने साथ ले गए. दुष्कर्म करने के बाद उन्होंने लड़की को रसूलपुर गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया.

लड़की के बारे में स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने की बाद पुलिस लड़की को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवया है. जहां पर लड़की का इलाज चल रहा है. यह भी पढ़े: शर्मनाक! यूपी के प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मुंह पर लगा था ऑक्सिजन मास्क

वहीं इस मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जूट गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).