क्राइम

Mumbai: एक दो नहीं 25 महिलाओं को शादी के जाल में फंसाकर ठगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुंबई के नालासोपारा की घटना

मुंबई के नालासोपारा में करीब 25 महिलाओं को शादी के जाल में फंसाकर उनके पैसे और गहने को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Mumbai: एक दो नहीं 25 महिलाओं को शादी के जाल में फंसाकर ठगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुंबई के नालासोपारा की घटना
Credit -Latestly.Com

Mumbai : मुंबई के नालासोपारा में करीब 25 महिलाओं को शादी के जाल में फंसाकर उनके पैसे और गहने को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम फिरोज नियाजी शेख है. आरोपी ने फेक ऑनलाइन प्रोफाइल बनाकर करीब 25 महिलाओं को अपने जाल में फंसाया था.

जानकारी के मुताबिक़ वो विधवा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था. पुलिस के मुताबिक़ आरोपी ने महिलाओं के लाखों रुपये के गहने भी लुट लिए.बताया जा रहा है की वो इससे पहले भी जेल जा चूका है. पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ ऑनलाइन वेबसाइट के जरिये वो महिलाओं से मिलता था और उन्हें लाखों रुपये की चपत लगाकर गायब हो जाता था. ठगे जाने के बाद पीड़ित महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ नालासोपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. ये भी पढ़े :Uran Murder Case: नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास युवती का शव बरामद, हत्या का मामला दर्ज

लेकिन जब पुलिस कार्रवाई में जुटी तो आरोपी का कोई फ़ोन नंबर या पता पुलिस के पास नहीं था. इसके बाद पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक महिला की प्रोफाइल बनाई और आरोपी से संपर्क किया. बातचीत के बाद उसे मिलने के लिए कल्याण बुलाया. इसके बाद आरोपी जब कल्याण पहुंचा, तो पुलिस ने उसे धर दबोचा.

आरोपी के पास से 3 लाख 21 हजार 490 रुपये का सामान बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने महिलाओं के एटीएम, चेक बुक, 6 मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप और महिलाओं के डॉक्यूमेंट समेत सोने चांदी के गहने भी बरामद किये है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया , जहां उसे 2 दिनों की कस्टडी में भेजा गया है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).