एजेंसी न्यूज

Uran Murder Case: नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास युवती का शव बरामद, हत्या का मामला दर्ज

महाराष्ट्र में नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में से 20 वर्षीय एक युवती का शव बरामद होने के बाद हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

Uran Murder Case: नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास युवती का शव बरामद, हत्या का मामला दर्ज
(Photo : X)

ठाणे, 28 जुलाई : महाराष्ट्र में नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में से 20 वर्षीय एक युवती का शव बरामद होने के बाद हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने बताया कि शुक्रवार रात दो बजकर 15 मिनट पर युवती का शव बरामद किया गया.

डीसीपी ने बताया कि पीड़िता बेलापुर में काम करती थी और उसने शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी ली थी. उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि उसी दिन अपराह्न साढ़े तीन से शाम चार बजे के बीच उसकी हत्या की गई. यह भी पढ़ें : राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने पर राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया

पानसरे ने बताया, ''इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और अपराध शाखा भी मामले की जांच कर रही है.''

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).