मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक भावनात्मक और प्रेरणादायक घटना सामने आई है. जिसमें एक कॉन्स्टेबल घायल महिला को पीठ पर लादकर अस्पताल पहुंचाते हुए देखा जा सकता है. यह घटना जानकी रमण कॉलेज के पास की है, जहां नवरात्रि के गरबा समारोह से लौट रही महिला को एक वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में महिला के पैर में गंभीर चोट आई और वह चल नहीं पा रही थी. महिला की जब किसी ने मदद नहीं की तो कांस्टेबल दुबे ने मानवता दिखाई और महिला को अस्पताल पहुंचाया. जिससे उनका इलाज संभव हो सका. दुबे की बहादुरी और निस्वार्थ सेवा की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है, खासकर त्योहार के इस व्यस्त मौसम में उनकी यह पहल लोगों के दिल को छू रही है. यह भी पढ़ें: Ghaziabad Shocker: दर्दनाक! बहुभोज खाकर लौट रहा था 6 साल का मासूम, तेज रफ्तार SUV ने कुचला; आरोपी गिरफ्तार
गरबा से लौट रही महिला को वाहन ने रौंदा
मध्य प्रदेश के जबलपुर में घायल युवती को पीठ पर लादकर अस्पताल ले गया पुलिस कर्मी. गरबा खेल कर लौट रही युवती को टक्कर लगने के बाद पीठ पर लादकर अस्पताल ले गए यातायात आरक्षक जितेंद्र दुबे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने जीता दिल...#MadhyaPradesh #Jabalpur #PoliceConstable #MPPOLICE… pic.twitter.com/rztrduE77A
— Nedrick News (@nedricknews) October 2, 2025










QuickLY