Nanded News: 'तेरा जैसा यार कहा', तहसीलदार ने विदाई समारोह के दौरान दफ्तर में लोगों के बीच गाया गाना, हुए सस्पेंड, जानें वायरल VIDEO की सच्चाई;
महाराष्ट्र के नांदेड जिले में एक तहसीलदार को शासकीय कार्यालय में बैठकर 'तेरा जैसा यार कहा' गाने का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है
महाराष्ट्र के नांदेड जिले में एक तहसीलदार को शासकीय कार्यालय में बैठकर 'तेरा जैसा यार कहा' गाने का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है. उमरी तहसील के तत्कालीन तहसीलदार प्रशांत थोरात (Tehsildar Prashant Thorat) ने अपने विदाई समारोह के दौरान अपने दफ्तर में बैठकर यह गाना गाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद, जिल्हाधिकारी के आदेश पर विभागीय आयुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया.
वायरल वीडियो की सच्चाई
प्रशांत थोरात, जो उमरी तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे, 8 अगस्त को लातूर जिले के रेणापुर में स्थानांतरित हो गए थे. उनके विदाई कार्यक्रम का आयोजन उमरी तहसील कार्यालय में उनके साथियों द्वारा किया गया था. इसी कार्यक्रम के दौरान, प्रशांत थोरात ने दफ्तर में बैठकर 'तेरा जैसा यार कहा' गाना गाया, जो वायरल हो गया.वीडियो में प्रशांत थोरात गाने के दौरान अनुशासनहीनता दिखाते हुए लोगों के गले मिलते नजर आए. यह वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया. यह भी पढ़े: VIDEO: बेगूसराय के डिप्टी कमिश्रर शिव शक्ति को भतीजी से लव मैरिज करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद नौकरी से सस्पेंड
तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई
नांदेड : 'तेरा जैसा यार कहा', निरोप समारंभावेळी ऑफिसमध्ये खुर्चीवर बसून गाणं म्हटलं, तहसीलदार निलंबित, नेमकं प्रकरण काय? pic.twitter.com/WCOUo07u7Y
— Maharashtra Times (@mataonline) August 17, 2025
मामले में महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार में महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा, "वीडियो में थोरात का वर्तन एक जिम्मेदार शासकीय अधिकारी के लिए उचित नहीं है. उनका व्यवहार शासन और प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है. इसलिए, जिल्हाधिकारी द्वारा भेजे गए रिपोर्ट के आधार पर प्रशांत थोरात को तुरंत निलंबित किया गया है.
महसूल मंत्री बावनकुले ने यह भी कहा, "शासकीय पद पर रहते हुए हर अधिकारी को पद की गरिमा का पालन करना चाहिए. शासकीय मंच पर होने वाले कार्यक्रमों में मर्यादा का पालन करना अत्यंत आवश्यक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2025 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

