देश

VIDEO: बेगूसराय के डिप्टी कमिश्रर शिव शक्ति को भतीजी से लव मैरिज करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद नौकरी से सस्पेंड

बेगूसराय नगर निगम के उपनगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार को रिश्ते में लगने वाली अपनी भतीजी से लव मैरिज करना भारी पड़ा है. उनका वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है.

VIDEO: बेगूसराय के डिप्टी कमिश्रर शिव शक्ति को भतीजी से लव मैरिज करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद नौकरी से सस्पेंड
शिव शक्ति और सजल सिंधु (Photo Credits Twitter)

Begusarai Deputy Commissioner Shiv Shakti Kumar: बेगूसराय नगर निगम के उपनगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार  को रिश्ते में लगने वाली अपनी भतीजी से लव मैरिज करना भारी पड़ा है. उनका वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, डिप्टी कमिश्नर पर आरोप है कि वे बिना सूचना के कार्यालय से गायब हैं. इसके अलावा कार्यालय कक्ष से उन्होंने वीडियो वायरल किया है. इसके बाद सरकार ने डिप्टी कमिश्नर को नौकरी से सस्पेंड कर दिया है.

दोनों ने लव मैरिज भले की है. लेकिन इस मामले में लड़की के परिजनों ने 13 अगस्त को वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाने में अपहरण की शिकायत की थी. इसके बाद प्रेमी जोड़े ने शादी करने के बाद वीडियो जारी कर बयान दिया कि दोनों ने शादी कर ली है. यह भी पढ़े: UP Shocker: अमरोहा में बेटी के लव मैरिज से नाराज पिता ने की फायरिंग, प्रेमी के पिता की मौत

बेगूसराय के डिप्टी कमिश्रर शिव शक्ति सस्पेंड:

जानें क्या है पूरा मामला:

शिव शक्ति कुमार वैशाली जिले के हाजीपुर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव के रहने वाले हैं. उनका उनके गांव की ही रहने वाली रिश्ते में लगने वाली सजल सिंधु से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने 13 अगस्त को भागने के बाद 14 अगस्त को खगड़िया में एक मंदिर में शादी कर ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).