Mumbai University All Exams Postponed: महाराष्ट्र में आज हो सकती है भारी बारिश, IMD के अलर्ट के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं स्थगित
मौसम विभाग ने आशंका जाहिर किया है कि मुंबई, मुंबई उपनगरों, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए मुंबई यूनिवर्सिटी में आज यानी 9 जुलाई, 2024 को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.
Mumbai University All Exams Postponed: भारतीय मौसम विभाग ने आशंका जाहिर किया है कि मुंबई, मुंबई उपनगरों, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश हो सकती है. राज्य में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मुंबई यूनिवर्सिटी में आज यानी 9 जुलाई, 2024 को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. मुंबई यूनिवर्सिटी की तरफ से एक्स पर इसकी जानकारी दी गई. मुंबई यूनिवर्सिटी की तरफ से कहा गया कि नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी.
वहीं मुंबई समेत भारी बारिश को देखते हुए आस-पास के जिलों में आज सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और कॉलेज में आज छुट्टी दी गई है. बताना चाहेंगे कि मुंबई से समते आसपास के जिलों में 8 जुलाई की रात से भारी बारिश हुई. भारी बारिश की वजह से ट्रेन सेवा से लेकर अन्य सेवाओं पर असर पड़ा. जिससे लोगों को ऑफिस से लेकर अन्य जगहों पर आने जाने में काफी दिक्कत हुई.
मुंबई यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं स्थगित:
Maharashtra | Due to heavy rain forecast in Mumbai, Mumbai Suburbs, Thane, Raigad, Palghar, Ratnagiri, and Sindhudurg districts, all exams scheduled for today (July 9, 2024) at the University of Mumbai have been postponed. New dates will be announced soon: University of Mumbai
— ANI (@ANI) July 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

