Mumbai Trans Harbour Link: 12 जनवरी को खुलेगा देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर यात्रा के लिए देना होगा इतना टोल टैक्स
Mumbai Trans Harbour Link | X

महाराष्ट्र कैबिनेट ने चिरले उल्वे को सेवरी से जोड़ने वाले अटल सेतु (Mumbai Trans Harbour Sea Link) पर 250 रुपये टोल शुल्क वसूलने के फैसले को मंजूरी दे दी. यह भारत का सबसे लंबा 21.8 किमी लंबा समुद्री पुल है जो इस साल 12 जनवरी को जनता के लिए खुलेगा. बहुप्रतीक्षित मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) 12 जनवरी, 2024 को जनता के लिए खुलने के लिए तैयार है. बता दें कि MTHL भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल होगा. इस परियोजना का निर्माण पहली बार 2018 में शुरू हुआ था. इसे 2022 तक पूरा होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई.