Mumbai Rains: धूल भरी आंधी और भारी बारिश के बीच घाटकोपर में गिरा होर्डिंग, सात लोग घायल (Watch Video)

मुंबई के घाटकोपर में सोमवार दोपहर धूल भरी आंधी और भारी बारिश के बीच एक बड़ा होर्डिंग गिर गया. गिरे हुए होर्डिंग के नीचे कई लोग दब गए. बीएमसी ने बताया कि पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर, घाटकोपर पूर्व में एल्युमीनियम शेड गिरने से कम से कम सात लोग घायल हो गए. खोज एवं बचाव जारी है. होर्डिंग गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाते हुए मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाकों में सोमवार दोपहर को धूल भरी आंधी, बिजली, तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हुई. Mumabi Rains: मुंबई में धूल भरी आंधी, प्री-मानसून बारिश से शहर के कई हिस्सों में तबाही.