Mumbai Railway Accident: मुंबई में बड़ा हादसा टला, मरीन लाईन्स स्टेशन पर प्रवेश करते समय पिछले हिस्से का तीसरा डब्बा एक दूसरे से अलग हुआ, कोई हताहत नहीं (See Pic)

Mumbai Railway Accident: मुंबई में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टला गया. दरअसल चर्चगेट से निकलकर मुंबई की लोकल ट्रेन बोरीवली जा रही थी. ट्रेन जैसे ही मरीन लाईन्स स्टेशन पर प्रवेश कर रही थी. इसी बीच पिछले हिस्से का तीसरा डब्बा कोच से अलग हो गया. जिसके बाद कुछ समय के लिए ट्रेन में सवार यात्री परेशान हो गए और अफरा- तफरी मच गई.राहत वाली बात रही कि सभी यात्री सुरक्षति ट्रेन से नीचे उतर गए. हादसे के बाद कुछ समय बाद ट्रेन को पटरी पर लाया गया. जिसके बाद ट्रेन से सभी यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन को वार्ड के लिए रवाना किया गया. पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि रविवार सुबह 11.02 बजे मरीन लाइंस रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते समय लोकल ट्रेन का तीसरा डिब्बा उपनगरीय लोकल ट्रेन के पिछले हिस्से से अलग हो गया। घटना में फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है

Tweet: