McDonald's Threat Call: दादर इलाके में स्थित मैकडॉनल्ड्स को उड़ाने की मिली धमकी, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया फोन, मचा हड़कंप
मुंबई के दादर इलाके में स्थित मैकडॉनल्ड्स को उड़ाने की धमकी भरा फोन आया है. यह फोन मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया है. फोन करने वाले ने कहा कि मुंबई के दादर इलाके में स्थित मैकडॉनल्ड्स में धमाका होगा.
McDonald's Threat Call: मुंबई के दादर इलाके में स्थित मैकडॉनल्ड्स को सुबह- सुबह उड़ाने की धमकी भरा फोन आया है. यह फोन मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया है. फोन करने वाले ने कहा कि मुंबई के दादर इलाके में स्थित मैकडॉनल्ड्स में धमाका होगा. उसने बताया कि वह बस में यात्रा कर रहा था. जिस दौरान उसने दो लोगों को मैकडॉनल्ड्स को उड़ाने के बारे में बात करते हुए सुना. वे फोन पर बात कर रहे थे कि मैकडॉनल्ड्स में धमका होगा
धमकी भरे फोन के बाद दादर इलाके में स्थित मैकडॉनल्ड्स में सुबह- सुबह हड़कंप मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंची है. राहत वाली है कि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. फिलहाल मुंबई पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है कि फोन करने वाला व्यक्ति कौन था. यह भी पढ़े: Mumbai Police Received a Threatening Call: मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को मुंबई में बम होने की फर्जी कॉल की
मैकडॉनल्ड्स को उड़ाने की मिली धमकी:
Maharashtra | Mumbai Police Control room received a threat call, in which the caller informed that there would be a blast in McDonald's located in Dadar area of Mumbai. The caller said that he was travelling in a bus when he heard two people talking about blowing up McDonald's.…
— ANI (@ANI) May 19, 2024
वहीं मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को पीएम मोदी के रैली को लेकर भी एक धमकी भरा फोन आया था. फोन करने वाले ने धमकी दी थी कि रैली के दौरान धमका होगा. लेकिन जांच में पाया गया फोन फर्जी था और फोन करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्नप्पा रेड्डी के रूप में हुई है, जो अंधेरी पश्चिम के अंबोली का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, रेड्डी ने पीएम मोदी की आगामी रैली के बारे में खबर देखने के बाद फर्जी कॉल किया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

