Mumbai Metro Update: मुंबईकरों को गुड़ी पाड़वा का तोहफा, 2 अप्रैल से शुरू होगी मेट्रो की दो नई लाइन
मेट्रो (Photo Credits: Wikimedia Commons)

गुड़ी पाड़वा पर मुंबईवालों के लिए बड़ी सौगात मिलने वाली है. मुंबई में अब दो रूटों में मेट्रो दौड़ने लगेगी, जिससे लोगों को आने-जाने में तो सहूलियत होगी. इसके साथ ही आने-जाने का किराया भी कम लगेगा. MMRDA द्वारा 2 अप्रैल 2022 से 'गुड़ी पाड़वा' के अवसर पर मेट्रो लाइन 2A और 7 का संचालन शुरू किया जा रहा है, मुंबई उपनगर में दो नई मेट्रो लाइनें चलने लगेंगी.