Mumbai High Tide Update: मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का खतरा, आज दोपहर 3:27 बजे 3.01 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना

मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश जारी है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 29 सितंबर 2025 को मुंबई और इसके उपनगरों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है.

(Photo Credits ANI)

Mumbai High Tide Update:  मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश जारी है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 29 सितंबर 2025 को मुंबई और इसके उपनगरों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार, शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है, और कुछ इलाकों में बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है. मुंबई में जारी बारिश के बीच समुद्र में आज हाई टाइड आने की संभावना जताई गई है.

दोपहर 3:27 बजे उठेंगी 3.01 मीटर ऊंची लहरें!

बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) ने एक्स पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 15:27 बजे समुद्र में 3.01 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है. इसके अलावा, अगले दिन 30 सितंबर 2025 को सुबह 04:56 बजे 3.22 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं. यह भी पढ़े: VIDEO: महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार! 24 घंटे में 10 लोगों की मौत, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

हाई टाइड और लो टाइड काडिटेल्स

बीएमसी की अपील: समुद्र से रहें दूर

बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि हाई टाइड के दौरान समुद्र तटों और तटीय इलाकों से दूरी बनाए रखें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. भारी बारिश और हाई टाइड के कारण जलभराव और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. नागरिकों से अनुरोध है कि वे मौसम विभाग और बीएमसी के अलर्ट पर ध्यान दें और सुरक्षित रहें.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, नेता, अभिनेता सहित चाहने वाले अन्य लोग सुबह 11 बजे से कर सकेंगे दर्शन

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड