मुंबई के अंधेरी ईस्ट ESIC अस्पताल में लगी आग, अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका
मुंबई के अंधेरी ईस्ट ESIC कामगार अस्पताल में आग लगने को लेकर खबर है. खबरों के अनुसार अस्पताल में भीषण आग लग गई है. अस्पताल में आग लगने के बाद अफरा-तफरी फैल गई और लोग इससे बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
मुंबई के अंधेरी ईस्ट ESIC कामगार अस्पताल में आग लगने को लेकर खबर है. खबरों के अनुसार अस्पताल में भीषण आग लग गई है. अस्पताल में आग लगने के बाद अफरा-तफरी फैल गई. लोग आग से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे हैं. वहीं अस्पताल की तरह से आग लगने के बाद इसकी सूचना आनन- फानन में दमकल विभाग को दी गई. जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाडियां मौके वारदात पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने का काम जरी है.
आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. खबरों की माने तो इस हादसे के बारे में कहा जा रहा है कि एक मरीज का आग की लपेट में आने से मौत हो गई. वहीं आशंका जताई जा रही है कि अस्पताल में काफी लोग फंसे हुए हैं. जिन्हें दमकल विभाग के कर्मचारियों के मदद से बाहर निकाला जा रहा है.
संबंधित खबरें
Bihar Food Poisoning: बिहार के बांका पुलिस लाइन में मेस का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनी जवान पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
LPG की किल्लत के डर से देशभर में 'इंडक्शन' की भारी मांग: रसोई गैस के विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक कुकिंग की ओर बढ़ रहे लोग
Nair Hospital Bomb Threat: मुंबई के नायर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Betul News: एमपी के बैतूल जिला जेल में बंद महिला कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, कांच की चूड़ियां पीसकर खाने से तबियत बिगड़ी
\