MP: दिवाली से पहले पन्ना में चमकी दो लोगों की किस्मत, मिले बेशकीमती हीरे
diamond (Photo Credits: Facebook)

मध्य प्रदेश के पन्ना में रत्नगर्भा धरती हीरे उपजती जा रही है. यहां कब किसकी किस्मत बदल जाए अंदाजा नहीं लगा सकते हैं. दुनिया भर में कीमती हीरों की खदानों के लिये प्रसिद्ध पन्ना में दो लोगों की किस्मत उस समय चमक उठी जब उन्हें अचानक हीरा मिल गया. बुधवार को ही एक हीरा छतरपुर जिले के शख्स को तालाब किनारे टहलते समय मिला, जबकि दूसरे को मजदूर को हीरापुर टपरियन में खदान से बेशकीमती हीरा मिला है.