MP Road Accident: शिवपुरी में कार डिवाइडर से टकराई, चार की मौत
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
शिवपुरी, 16 जनवरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर के सात लोग कार से गुना से शिवपुरी जा रहे थे. इसी दौरान कोलारस के बदरवास के करीब कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. कार में कुल सात लोग सवार थे. यह भी पढ़ें : अयोध्या में 22 जनवरी का कार्यक्रम राजनीतिक, प्रधानमंत्री पर केंद्रित : राहुल गांधी
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है. उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायल के अनुसार सभी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने शिवपुरी जा रहे थे तभी हादसा हो गया.
Tags
संबंधित खबरें
Lucknow Shocker: यूपी के लखनऊ में सनसनीखेज मामला, Biryani Shop के डीप फ्रीजर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)
Betul News: एमपी के बैतूल जिला जेल में बंद महिला कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, कांच की चूड़ियां पीसकर खाने से तबियत बिगड़ी
Bonu Komali Death: हैदराबाद में बीएससी छात्रा और यूट्यूबर बोनु कोमली की संदिग्ध मौत, मां को 'I Love You' मैसेज भेजकर उठाया आत्मघाती कदम
\