मध्य प्रदेश में नौकरी ना मिलने से परेशान युवती सुसाइड के इरादे से पटरी पर खड़ी हो गई. हालांकि सही समय पर पहुंचकर एक ऑटो ड्राइवर ने लड़की की जान बचा ली. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर सूबे के CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं अपने भांजे-भांजियों से कहना चाहता हूँ कि जीवन में कोई भी समस्या आये तो अपने परिजनों और दोस्तों के साथ बैठकर बात करना ही उचित होता है. बात करने से हर समस्या का समाधान मिलता है. आवेश में आकर उठाया गया कदम हमेशा गलत होता है, आप सदैव अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा करें."
यहां देखें वीडियो
नौकरी ना मिलने से परेशान युवती सुसाइड के इरादे से पटरी पर खड़ी हो गई. ट्रेन आती देख ऑटो ड्राइवर ने खींचकर बचाई जान. वीडियो हुआ वायरल. ऑटो चालक मोहसिन की सूझबूझ और दिलेरी को सलाम
नोट: सुसाइड किसी समस्या का समाधान नहीं! pic.twitter.com/CZscsq1CX7
— Ravish Pal Singh (@ReporterRavish) September 28, 2021
यहां देखें CM का ट्वीट
मैं अपने भांजे-भांजियों से कहना चाहता हूँ कि जीवन में कोई भी समस्या आये तो अपने परिजनों और दोस्तों के साथ बैठकर बात करना ही उचित होता है। बात करने से हर समस्या का समाधान मिलता है। आवेश में आकर उठाया गया कदम हमेशा गलत होता है, आप सदैव अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा करें। https://t.co/91t9StHbCk
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 28, 2021












QuickLY