MP: मध्य प्रदेश में भी ब्लैक फंगस महामारी घोषित, 600 से ज्यादा मामले मिले

राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है. प्रारंभिक तौर पर कई जगह ब्लैक फंगस के उपचार के लिए जरूरी इंजेक्शन की कमी सामने आ रही है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भी ब्लैक फंगस के उपचार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. राज्य में पहला मरीज छह अप्रैल को मिला था.

शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits: PTI)

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना (Coronavirus) के साथ ब्लैक फंगस (Black Fungus) की भी शिकायतें बहुत बढ़ रही हैं और मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है राज्य में, अब तक 600 से ज्यादा ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ चुके हैं, इनमें से 30 से ज्यादा की मौत हो चुकी है. राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस के मरीजों के बेहतर उपचार के लिए 5 मेडिकल कॉलेजों भोपाल (Bhopal), इंदौर (Indore), जबलपुर (Jabalpur), ग्वालियर (Gwalior), रीवा (Reeva) में निशुल्क उपचार का इंतजाम किया है. Black Fungus: ब्लैक फंगस का बढ़ रहा कहर, केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी किये नए दिशानिर्देश

राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है. प्रारंभिक तौर पर कई जगह ब्लैक फंगस के उपचार के लिए जरूरी इंजेक्शन की कमी सामने आ रही है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भी ब्लैक फंगस के उपचार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. राज्य में पहला मरीज छह अप्रैल को मिला था.

शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि उनकी सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि राज्य में जो भी इसकी चपेट में आएगा उसे इलाज की अच्छी से अच्छी व्यवस्था प्रदान की जाए. साथ ही ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एम्फोटेरिसिन-बी की आपूर्ति में कोई कमी ना हो इसके भी हरसम्भव प्रयास किए जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड