MP: कुनो नेशनल पार्क में फिर गूंजी नन्हे चीतों की किलकारियां, सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी; देखें PHOTOS
Photo- X/@ANI

MP News: मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में एक बार फिर खुशखबरी आई है! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर बताया कि मादा चीता वीरा ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है. इस खुशी के मौके पर उन्होंने राज्यवासियों को बधाई दी और कहा कि अधिकारियों, डॉक्टरों और फील्ड स्टाफ की मेहनत रंग लाई है. मध्यप्रदेश अब ‘चीता लैंड’ के नाम से भी जाना जा रहा है, क्योंकि यहां चीतों की आबादी धीरे-धीरे बढ़ रही है. इससे वन्यजीव संरक्षण को और बल मिलेगा. चीता पुनर्वास परियोजना के तहत यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

ये भी पढें: MP Shocker: मध्य प्रदेश में पिता के अंतिम संस्कार को लेकर दो भाई आपसे में भिड़े, शव को दो टुकड़ों में चाहते थे काटना, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

कुनो नेशनल पार्क में फिर गूंजी नन्हे चीतों की किलकारियां