फरीदाबाद: गिरे हुए कपड़े को उठाने के लिए मां ने बच्चे की जिंदगी लगा दी दांव पर, साड़ी से बांधकर 10वीं मंजिल से बालकनी पर नीचे लटकाया (Watch Video)

हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) से एक अजीबो- गरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. वायलरल वीडियो में एक बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला ने 10वीं मंजिल की बालकनी पर गिरे कपड़े को उठाकर लाने के लिए अपने बच्चे को साड़ी से बांधकर नीचे लटका दिया. जिसके बाद वह उस कपड़े को लेकर वापस आया. इस बीच किसी ने बच्चे का वीडियो बना लिया. बच्चे का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद महिला को अब अपनी इस हरकत पर अफसोस हो रहा है.