देश

दशहरे पर मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, रबी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया

मोदी सरकार ने बुधवार को किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल केंद्र सरकार ने रबी की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा दिया है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया. जिसके बाद गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 105 रुपये बढ़ाकर 1,840 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है.

दशहरे पर मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, रबी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया
किसान (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने बुधवार को किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल केंद्र सरकार ने रबी की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा दिया है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया. जिसके बाद गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 105 रुपये बढ़ाकर 1,840 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. पिछले साल गेहूं का एमएसपी 1,735 रुपये प्रति क्विंटल था.

कैबिनेट ने 2018-19 के लिए गेहूं, चना, सरसों, मसूर, कुसुम और जौ के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी. जानकारी के अनुसार गेहूं के एमएसपी में 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और नया समर्थन मूल्य 1,840 रुपये प्रति क्विंटल होगा. वहीं, चने का एमएसपी 220 रुपये बढ़ाकर 4,620 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है. रबी सीजन की प्रमुख दलहन फसल चना के लिए पहले एमएसपी 4,400 रुपये थी.

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को 62 हजार 635 करोड़ रुपये का फायदा होगा. उन्होंने कहा कि एमएसपी में वृद्धि, किसानों की आमदनी बढ़ाने के हमारा संकल्प को दिखाता है.

गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर किसानों के उग्र प्रदर्शन के बाद सरकार पर एक्शन लेने का दबाव बढ़ गया था. हालांकि किसान क्रांति पदयात्रा के तहत हरिद्वार से दिल्ली के लिये कूच करने वाले प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार तड़के अपना मार्च समाप्त कर दिया. किसान क्रांति पदयात्रा 23 सितंबर को हरिद्वार में टिकैत घाट से शुरू हुई थी. इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से किसान शामिल हुए थे. किसान पैदल, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर पहुंचे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).