News

Kalyan Accident: चलते मिक्सर ट्रक का अचानक सड़क पर हुआ ब्रेक फेल, कई वाहनों और ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 4 लोग हुए घायल, कल्याण का वीडियो आया सामने (Watch Video)

कल्याण ईस्ट में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक चलते मिक्सर ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से इस वाहन ने कई दुसरे वाहनों को टक्कर मार दी.

Kalyan Accident: चलते मिक्सर ट्रक का अचानक सड़क पर हुआ ब्रेक फेल, कई वाहनों और ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 4 लोग हुए घायल, कल्याण का वीडियो आया सामने (Watch Video)

कल्याण, महाराष्ट्र: कल्याण ईस्ट में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक चलते मिक्सर ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से इस वाहन ने कई दुसरे वाहनों को टक्कर मार दी.आज सुबह करीब साढे छह बजे कल्याण ईस्ट के पुणे लिंक रोड पर भीषण हादसा हो गया. मिक्सर ट्रक बुडालिंक रोड से चक्की नाका की ओर जा रहा था.इसी बीच ब्रेक फेल होने से मिक्सर ट्रक के ड्राइवर का ट्रक से नियंत्रण छुट गया.

जिसके बाद ट्रक ने सड़क पर तीन-चार ऑटो रिक्शा और एक छोटे टेम्पो को टक्कर मार दी.बताया जा रहा है की इस हादसे में 2 ऑटो चालक समेत 4 लोग घायल हुए है. इस एक्सीडेंट का भयावह वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @navarashtra नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:8 Killed In Accident: महाराष्ट्र के कल्याण-नासिक हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप वैन-ऑटोरिक्शा की टक्कर में 8 लोगों की मौत

कल्याण में एक्सीडेंट 

टेम्पो और ऑटो रिक्शा हुए चकनाचूर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो और रिक्शा चकनाचूर हो गए. टेम्पो चालक टेम्पो में फंस गया था. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय नागरिक, जन प्रतिनिधि, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची.आधे घंटे की मशक्कत के बाद टेंपो चालक को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो रिक्शा चालक समेत दो यात्री घायल हो गए.

एक्सीडेंट के बाद यातायात कई देर तक रहा अस्त व्यस्त

बताया जा रहा है कि इस मिक्सर ट्रक के पीछे से आ रहा एक अन्य मिक्सर ट्रक अंदाज न आने के कारण आगे चल रहे वाहनों से टकरा गया. जिसके कारण वह रुक गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया. इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2025 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).