भुवनेश्वर: खाई में गिरी मिनी ट्रक, 8 की मौत
ओडिशा के कन्धमाल जिले में मंगलवार को एक मिनी ट्रक के खाई में गिर जाने से उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई...
भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) के कन्धमाल जिले में मंगलवार को एक मिनी ट्रक के खाई में गिर जाने से उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना गदरपुर से ब्रह्मनिगांव जाते वक्त हुई. घायलों को बहरामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ट्रक में 40 लोग सवार थे. चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और ट्रक पोईगुडा घाट पर दुर्घटना का शिकार हो गया.
इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के लिए निशुल्क इलाज की घोषणा की है.
संबंधित खबरें
Odisha Shocker: ओडिशा में चौंकाने वाला मामला, बच्चों के सामने महिला से गैंगरेप, दरिंदगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Bengaluru Shocker: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी दी जान; वीडियो संदेश में बताई वजह
Bhubaneswar Supermarket Fire: भुवनेश्वर के धौली लिंगीपुर के सुपरमार्केट में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बचाया; VIDEO
Odisha Horror: ओडिशा में शिक्षा जगत शर्मसार, कक्षा 7वीं की छात्रा से एक साल से रेप, 5 शिक्षक सहित एक चपरासी गिरफ्तार
\