Mumbai Mega Block on Sunday: मुंबई में रविवार को मेगा ब्लॉक, इस लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं होंगी प्रभावित, यहां देखें रूट
मुंबई लोकल (Photo Credits: PTI) Alt Text Description

रविवार, 7 मई: मध्य रेलवे  को रखरखाव कार्य करने के लिए ट्रांस-हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक संचालित करेगा. ब्लॉक ठाणे-वाशी/नेरूल अप और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक संचालित होगा. सुबह 10.35 बजे से शाम 4.07 बजे तक ठाणे से छूटने वाली वाशी/नेरूल/पनवेल के लिए डाउन लाइन सेवाएं और सुबह 10.25 बजे से शाम 4.09 बजे तक वाशी/नेरूल/पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली सभी अप लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी. मुंबईकर ध्यान दें कि रविवार को मेन लाइन और हार्बर लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा.