MEA on Pakistan: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव बोले-आतंकवाद को समर्थन देने में पाकिस्तान की भूमिका पूरा विश्व जानता है

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. बावजूद इसके पाकिस्तान इसे सिरे से खारिज करता रहता है. लेकिन पाकिस्तान एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कई मुद्दों पर बात की. साथ ही पाकिस्तान कहा कि आतंकवाद को समर्थन देने में पाकिस्तान की भूमिका पूरा विश्व जानता है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) आतंकवाद (Terrorism) को बढ़ावा देता है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. बावजूद इसके पाकिस्तान इसे सिरे से खारिज करता रहता है. लेकिन पाकिस्तान एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है. पाक की इमरान खान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि पुलवामा हमला एक उपलब्धि है. इसी बीच भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA on Pakistan) ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कई मुद्दों पर बात की. साथ ही पाकिस्तान कहा कि आतंकवाद को समर्थन देने में पाकिस्तान की भूमिका पूरा विश्व जानता है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पूरी दुनिया पाकिस्तान की सच्चाई जानती है कि वह आतंकवाद को बढ़ावा देता है. इस चीज को छुपाया नहीं जा सकता है. जो देश संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किये गए आतंकियों को पनाह देता हैं उसे पीड़ित जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने भारत-अमेरिका के बीच हुई टू प्लस टू  वार्ता, आतंकवाद सहित कई मसलों पर विस्तार से बात की है. यह भी पढ़ें-Fawad Chaudhry on Pulwama Attack: पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी बोले- इमरान खान के नेतृत्व में पुलवामा हमला एक बड़ी उपलब्धि

ANI का ट्वीट-

वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने का निर्णय कोरोना प्रोटोकॉल के अनुरूप जल्द ही होगा. इसे लेकर हम सभी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं. इससे पहले पाकिस्तान की संसद में फवाद चौधरी ने कहा कि पुलवामा हमला इमरान खान के नेतृत्व में एक बड़ी उपलब्धि है. इसका पूरा क्रेडिट इमरान खान और उनकी पार्टी को भी उन्होंने दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी