देश

Fatehpur: जमानत पर छूटने के बाद मौलाना फिरोज का हुआ जोरदार स्वागत, लगाए गए धार्मिक नारे; मौलाना सहित 19 लोग फिर गिरफ्तार (Watch Video)

यूपी के फतेहपुर जिले में जमानत पर रिहा हुए मौलाना फिरोज आलम का स्वागत करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया.

Fatehpur: जमानत पर छूटने के बाद मौलाना फिरोज का हुआ जोरदार स्वागत, लगाए गए धार्मिक नारे; मौलाना सहित 19 लोग फिर गिरफ्तार (Watch Video)
Photo- X/@iAtulKrishan1

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में जमानत पर रिहा हुए मौलाना फिरोज आलम का स्वागत करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया. दरअसल, मौलाना की रिहाई के बाद उनके समर्थकों ने आतिशबाजी की और धार्मिक नारे लगाए. इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. एक स्थानीय युवक ने इस घटना की शिकायत थाने में कर दी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौलाना फिरोज और 19 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया.

जानकारी के अनुसार, मौलाना फिरोज आलम नेपाल का मूल निवासी है और उस पर 2021 में पहचान छिपाकर गाजीपुर कस्बे में रहने का आरोप है.

ये भी पढें: VIDEO: ये कैसी घरवापसी! 10 साल पहले ईसाई धर्म में गए शख्स की हिंदू धर्म में वापसी, हिंदू संघटनों ने सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया, फतेहपुर जिले का वीडियो आया सामने 

मौलाना सहित 19 लोग फिर गिरफ्तार

मौलाना पर लगे हैं गंभीर आरोप

इसके अलावा मौलाना पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, और वोटर आईडी बनवाने का भी आरोप लगा था. साथ ही, उस पर धर्मांतरण के मामलों में भी संलिप्तता के आरोप हैं. पुलिस ने 2021 में मौलाना की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से कई भारतीय दस्तावेज बरामद किए थे. इसके बाद गाजीपुर थाना में उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेज, धर्म परिवर्तन, और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया था.

जश्न ने बढ़ाई मुश्किलें

जमानत पर छूटने के बाद मौलाना के समर्थकों ने गाजीपुर कस्बे में जश्न मनाया. आरोप है कि इस दौरान "जंग जारी है, जंग रहेगी" जैसे नारे लगाए गए. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. मौलाना को कई प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त होने का भी आरोप है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).