UCO Bank Manager Caught For Bribe: मथुरा में यूको बैंक शाखा की सीनियर मैनेजर के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
रिश्वतखोरी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की. इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने यूको बैंक मथुरा ब्रांच के सीनियर मैनेजर को गिरफ्तार किया.
UCO Bank Manager Caught For Bribe: रिश्वतखोरी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की. इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने यूको बैंक मथुरा ब्रांच के सीनियर मैनेजर को गिरफ्तार किया. उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित कोतवाली रोड यूको बैंक शाखा के प्रमुख (सीनियर मैनेजर) पर 4 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है. इस मामले में सीबीआई ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और फिर गिरफ्तार कर लिया.
शिकायतकर्ता का आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी फर्म ने यूको बैंक, कोतवाली रोड शाखा, मथुरा से 1 करोड़ रुपए का क्रेडिट कार्ड ऋण लिया था। हालांकि, फर्म को स्वीकृत 1 करोड़ रुपए की पूरी राशि में से 90 लाख रुपए वितरित कर दिए गए और शेष 10 लाख रुपए यूको बैंक शाखा प्रमुख (वरिष्ठ प्रबंधक) द्वारा शिकायतकर्ता से अनुचित लाभ प्राप्त करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से रोके रखे गए. यह भी पढ़े: Maharashtra: महाराष्ट्र में 95 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार
यह भी आरोप लगाया गया कि जब शिकायतकर्ता का बेटा शेष 10 लाख रुपए की राशि वितरित करवाने के लिए बैंक गया, तो शाखा प्रमुख ने उससे 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की. 1 करोड़ रुपए के स्वीकृत ऋण पर 4 प्रतिशत कमीशन की दर से 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई.
सीबीआई ने ऐसे जला बिछाकर किया गिरफ्तार
सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपए (मांगे गए 4 लाख रुपए के अनुचित लाभ की पहली किस्त के रूप में) आरोपी को उसके साथी और एक निजी व्यक्ति के साथ अवैध रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। केंद्रीय एजेंसी इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2025 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

