देश

Mumbai Fire: मुंबई के पेडर रोड इलाके में कपड़ा के शोरूम में लगी भीषण आग, कड़ी मश्कक्त के बाद पाया गया काबू; VIDEO

मुंबई के पेडर रोड इलाके में आज, 5 मई 2025 को सुबह 6:30 से 7:00 बजे के बीच सुक्ख शांति बिल्डिंग में स्थित एक कपड़ा शोरूम में भीषण आग लग गई. आग लगने से बिल्डिंग में हड़कंप मच गया.स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Mumbai Fire: मुंबई के पेडर रोड इलाके में कपड़ा के शोरूम में लगी भीषण आग, कड़ी मश्कक्त के बाद पाया गया काबू; VIDEO
(Photo Credits ANI)

Mumbai Fire: मुंबई के पेडर रोड इलाके में आज, 5 मई 2025 को सुबह 6:30 से 7:00 बजे के बीच सुक्ख शांति बिल्डिंग में स्थित एक कपड़ा शोरूम में भीषण आग लग गई. आग लगने से बिल्डिंग में हड़कंप मच गया.स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

 शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. इस बिल्डिंग में कई वरिष्ठ नागरिक रहते हैं, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग को सुबह 7:06 बजे लेवल-I और 7:35 बजे लेवल-II घोषित किया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह भी पढ़े: Mumbai Fire: मुंबई के भायखला में सालसेट बिल्डिंग में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

पेडर रोड इलाके में कपड़ा के शोरूम में लगी भीषण आग

मंत्री लोढ़ा ने कहा कि आग के कारणों की गहन जाँच की जाएगी. फिलहाल, दमकल विभाग की टीम के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).