Bhiwandi Fire Accident: ठाणे के भिवंडी में रिचलैंड कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद; VIDEO
Photo- ANI

Bhiwandi Fire Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भीषण आगजनी की खबर सामने आई है, जहां भिवंडी इलाके में स्थित रिचलैंड कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरे कॉम्प्लेक्स को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

स्थानीय प्रशासन ने इलाके को खाली करा लिया है और एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

ये भी पढें: Thane Shocker: ठाणे की अदालत ने तीन व्यक्तियों की हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को बरी किया

भिवंडी में रिचलैंड कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग